ब्रिगेडियर सवाई भवानी सिंह
HH saramad-i-rajahai hindustan raj rajeshwar shri maharajadhiraj sawai bhawani singh ji Bahadur of Jaipur princely State
![]() |
maharaja swai bhawani singh with family |
ब्रिगेडियर सवाई भवानी सिंह
ब्रिगेडियर सर महाराजा सवाई भवानी सिंह जी {जयपुर 18 वे महाराजा }
जन्म :- 22 अक्टूबर 1931, जन्म स्थान जयपुर राजस्थान
पिता :- महाराजा मान सिंह जी द्वितीय
माता :- मरुधर कँवर
पत्नि :- पद्मनी कुमारी
राजवंश :- कछवाहा
पुत्री :- दीया कुमारी सिंह
उत्तराधिकारी :- पद्मनाभ सिंह
मृत्यु :- गुड़गाव {हरियाणा }
सैन्य वृत्ति
सेवा /शाखा :- भारतीय सेना
सेवा वर्ष :- 1951-1975
पद :- ब्रिगेडियर
इकाई :- राष्ट्रपतियों अंगरक्षकों ,50 वी पैराशूट ब्रिगेट ,10 वी पैराशूट रेजिमेंट
लड़ाई :- 1971 का भारत -पाकिस्तान युद्द
पुरस्कार :- महावीर चक्र
महाराज सवाई भवानी सिंह जी 24 जून 1970 ,से 28 दिसम्बर 1971 तक जयपुर के महाराजा रहे। फिर उन्होंने भारतीय सेना में सेवा की। 1971 की लड़ाई के पश्चात महाराजा भवानी सिंह को महावीर चक्र से सम्मानित किया गया। रिटायर्ड होने के बाद उन्हें ब्रिगेडियर के पद से सम्मानित किया गया।
Brigadier Sawai Bhawani Singh
परिचय :-
भवानी सिंह जी महाराजा सवाई मान सिंह और जोधपुर की मरुधर कुंवर के पुत्र है भवानी सिंह जी का कोई बेटा नहीं है।महराजा सवाई भवानी सिंह अपने पिता की मृत्यु के पश्चात 24 जून 1970 में जयपुर राजसिंहासन पर अशीन हुए। उन्होंने सिरमौर की राजकुमारी पद्मनी देवी से शादी की।
उनकी एक बेटी है जिनका नाम दीया कुमारी है वह राजसमंद से सासंद है ,दीया कुमारी की शादी नरेंद्र सिंह जी से हुई है , इनके दो बेटे है पद्मनाभ सिंह और लक्ष्यराज सिंह और एक बेटी है ,गौरवी कुमारी।
भवानी सिंह जी के बाद 2011 में पद्मनाभ सिंह का राजतिलक हुआ। और 2013 में लक्ष्यराज सिंह गद्दी पर बैठे थे।
भारतीय सेना से सेवा कार्य
उन्होंने ने भारतीय सेना में कई साल तक सेवा की। उन्होंने 1951 से 1974 तक भारतीय सेना में कार्य किया। उन्हें कई पद प्रदान किये गए कई सम्मानों से सम्मानित किया गया ,कई विशेष कार्य 'आपरेशन पवन' के दौरान राजीव गाँधी के आग्रह पर वह श्रीलंका गए थे। इसके बाद उन्हें ब्रिगेडियर के पद सम्मानित किया गया।
महाराजा सवाई भवानी सिंह जी 29 मार्च को गुड़गांव हरियाणा के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। 17 अप्रैल 2011 को मल्टी-ऑर्गन फैलियर के कारण उनकी मृत्यु हो गई। राजस्थान के तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 3 दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की। उनका पार्थिव शरीर जयपुर लाया गया , 18 अप्रैल 2011 को पुरे राजकीय सम्मान के साथ उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया।
ब्रिगेडियर सवाई भवानी सिंह
Reviewed by Arnab Kumar Das
on
April 10, 2020
Rating:
![ब्रिगेडियर सवाई भवानी सिंह](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgQjF2buPRAvC9vmge658VN2XNLZr4UY8ctCLWa97G_6XGCg-YRoO8Y3sl7FEmEpouLwA2GcrF2CTWlsYk-FOcoP-dW4ud1z55qdhJAFkfTBwiVup-QSjmgkskzBMuBRf3p7AZg1T_n_h0/s72-w400-c-h333/IMG_1588864655502.jpg)
Jai bhawani jai rajputana sa
ReplyDeleteJai ho
ReplyDeleteजय राजपूताना 🚩🙏
ReplyDeleteबहुत बढ़िया ब्लॉग है 👌🙏⚔️
ReplyDelete