RATHORE RAJPUT HISTORY IN HINDI
राठौर राजपूतो का इतिहास
RATHORE RAJPUT HISTORY IN HINDI
राठौर राजवंश एक सूर्यवंशी राजपूत वंश है। यह वंश भगवान राम का वंश है। राठौर पहले राष्टकूट के नाम से जाने जाते हैं। लेकिन बाद में यह वंश राठौर कहलाने लगा। राठौर राजवंश राजस्थान के मारवाड़ , गुजरात के ईडर राज्य ,बिहार के छपरा और मुज्जफरपुर आदि क्षेत्रों व अन्य क्षेत्रों में निवास करते हैं। कन्नौज के शासक जयचंद गहड़वार के पौत्र राव सिहा जी ,ने एक नए राज्य की ईक्षा से 1226 ईस्वी में मारवाड़ की ओर निकले थे। इन्ही राव सीहा जी के वंशज राठौर राजपूत कहलाये।
राठौड़ राजपूत वंश का इतिहास गोत्र सम्पूर्ण शाखाएं उत्त्पति कुलदेवी
वंश -सूर्यवंश
मुख्य शाखा -कन्नौज (गहड़वार)
शाखाएँ -मेड़तिया ,जैतावत ,सिंघल ,बाघावत ,उदावत ,चम्पावत ,कुम्पावत ,जोघा ,बीका ,जयमलोत ,पत्रावत ,बाडेर ,रुपावत ,बालावत ,चंद्रावत ,रायपालोत।
शासन - कन्नौज ,मारवाड़ (जंगलदेश ,मालवा )
रियासते - मारवाड़,बीकानेर ,बट -द्वारिका (गुजरात ),किशनगढ़ , ईडर ,रतलाम ,गंगानगर ,नागौर ,सीतामऊ ,कोटरा ,अलीराजपुर ,मांडा ,पूंछ ,अमरीतपुर राव सीहा जी ने मारवाड़ में राठौर राजवंश की स्थापना की।
1226 में मारवाड़ को प्रमुख शहर मंडोर था। जिसे राव सीहा जी ने सबसे पहले जीता। इसके बाद वे अपनी जीत को आगे बढ़ाते गये और राठौरों का विस्तार होता गया। राठौर राजपूत वंश एक शक्तिशाली राजवंश के रूप में नजर आने लगा। मंडोर मारवाड़ का सबसे ऐतिहासिक शहर है। इसके लेकिन आज -कल यह खंडर में तबदील हो गया है। कथा के अनुसार ,लंका का राजा रावण ने इस मंडोर प्रदेश की राजकुमारी मंदोदरी से विवाह किया था। इस राजकुमारी के नाम से ही इस प्रदेश का नाम मंडोर है। मंडोर में परिहार राजपूतो का भी शासन रहा।
राव सीहा जी के वंशज राव जोधा जी ने जोधपुर नगर बसाया। जोधपुर का मेहरानगढ़ किला अति प्राचीन और सबसे शक्तिशाली किलो में एक है। इस किले ने कई लड़ाईया देखी। यह किला 120 फीट ऊंची दीवार और पत्थरों से बना हुआ है।
राठौर राजवंश में कई ऐसे राजा हुए जिन्होने इस वंश को शक्तिशाली और मजबूत किया। वर्तमान में राठौड़ राजवंश के वंशज महाराजा गज सिंह द्वतीय है।
 Reviewed by Arnab Kumar Das 
        on 
        
September 27, 2020
 
        Rating:
 
        Reviewed by Arnab Kumar Das 
        on 
        
September 27, 2020
 
        Rating: 



 
 
 
 
 
 
 
.png)
Raja ramchandra ki jai 🙏🚩🚩
ReplyDeleteJai bhawani jai rajputana
ReplyDeleteJai bhawani
ReplyDeletejai bhawani jai rajputana
DeleteJai bhawani
ReplyDeletejai bhawani
DeleteJai rajputana
ReplyDeleteAmar rahe rajputana
ReplyDelete